
वाराणसी। संगीत चिकित्सा प्रकोष्ठ, मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समन्वयक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय को वर्ष 2026 के सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव म्यूजिक थेरेपिस्ट के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. परमेश्वरा मेमोरियल अवार्ड’ से अलंकृत किया गया। डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय को यह पुरस्कार मीरा सेंटर फॉर म्यूजिक थेरेपी एजुकेशन एंड रिसर्च (बैंगलोर) तथा पुरंदरदासा विश्वगुरुकुल द्वारा, स्वामी सर्वधर्म शरणालय ट्रस्ट के संरक्षण में आयोजित ‘नादरोग्य’ कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सी.आर. चंद्रशेखर, प्रख्यात मनोचिकित्सक, सद्गुरु नरसिंह प्रभुजी, लाइट ऑफ सेल्फ फाउंडेशन के संस्थापक, डॉ. विजयलक्ष्मी, येनेपोया मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एवं ईएनटी सर्जन आदि उपस्थित रहे।