काशी हमारी भूमि, हमारा परिवार और हमारी शक्ति है— 

स्वस्थ होकर काशी लौटे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पिंडरा में हुआ भव्य स्वागत।

वाराणसी, 13 मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ajay Rai के लखनऊ से स्वस्थ होकर काशी आगमन पर पिंडरा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और जोश का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और कांग्रेसजनों के नारों के बीच अजय राय का जोरदार अभिनंदन किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अपने लोकप्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

स्वागत में अजय राय ने भावुक स्वर में कहा कि—काशी हमारी भूमि है, हमारी आत्मा है और यहां की जनता हमारा परिवार है। बीमारी के दौरान जिस प्रकार काशीवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम लोगों ने मेरे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और मंगलकामनाएं कीं, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। बाबा विश्वनाथ की कृपा और जनता के आशीर्वाद से मैं पुनः आपके बीच उपस्थित हूँ।पिंडरा की जनता का स्नेह और विश्वास हमेशा उन्हें संघर्ष की ताकत देता रहा है।काशी और पिंडरा मेरा घर है, मेरा परिवार है। आप सभी का यह प्यार मुझे हर विपरीत परिस्थिति से लड़ने और जनता की आवाज़ बुलंद करने की नई ऊर्जा देता है। मैं पहले से अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ूंगा।कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है तथा आने वाले समय में जनहित के सवालों पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि अजय राय केवल एक राजनीतिक नेता नहीं बल्कि काशी की जनता की आवाज़ हैं। उनके स्वस्थ होकर वापस आने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान “अजय राय जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “लड़ेंगे-जीतेंगे” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर अपने नेता का स्वागत किया।

अंत में अजय राय ने सभी कार्यकर्ताओं और काशीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“जनता का यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हम जनता के सम्मान, अधिकार और काशी की अस्मिता की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे। लड़ेंगे, जीतेंगे!”

इस अवसर पर श्रीप्रकाश सिंह,रामस्नेही पाण्डेय,फसाहत हुसैन बाबू,राजू राम,अशोक सिंह,गिरीश पाण्डेय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top