कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार निवासी प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कुड़वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

 कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार निवासी प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कुड़वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर सुरेंद्र शर्मा व प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह ही बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा,एक जिंदा कारतूस तथा पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार जमीन का विवाद ही माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ पांडेय की हत्या का मुख्य कारण बना।घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है,वहीं पुलिस अन्य संबंधित पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top