कुड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घेराबंदी के दौरान पिकअप छोड़ भागे पशु तस्कर, तीन भैंस बरामद kohram News India 24

नपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शादीपुर गांव के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन से तीन भैंस बरामद की गई हैं, जिन्हें क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था।
कुड़वार थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्ती पर थी। जब पुलिस टीम शादीपुर इलाके के पास पहुंची, तो उन्हें एक तेज रफ्तार पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी, जिससे संदेह गहरा गया।
पुलिस को देख कर तस्करों ने खुद को फंसता पाकर वाहन को रास्ते में ही छोड़ दिया और पास के खेतों व अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने जब लावारिस हालत में खड़े वाहन की तलाशी ली,
वाहन संख्या: UP 44 AT 9424 पिकअप के अंदर से 03 राशि भैंस बरामद की गईं।
पुलिस की अगली कार्रवाई
पुलिस ने वाहन और बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस अब वाहन संख्या के आधार पर उसके मालिक और फरार अभियुक्तों की शिनाख्त करने में जुटी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493