कैरियर मेला एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न।

वाराणसी राजकीय हाईस्कूल भैटौली हरहुआ वाराणसी में बृहस्पतिवार को कैरियर मेला एवं वार्षिकोत्सव 2026 का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी मनीष कुमार चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को कैरियर निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार चौबे प्रधानाध्यापिका काफिया बानो एवं ग्राम प्रधान राजापुर द्वारा माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अभिलाषा शबनम परवीन एवं संध्या कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं विद्यालय परिवार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top