कोतवाली देहात पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए

 

कोतवाली देहात पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति के 205 जीवित कछुए बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली देहात प्रभारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोहरामऊ के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद हुए।पुलिस के अनुसार बरामद कछुए प्रतिबंधित प्रजाति के हैं।मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top