गंगा तट पर ऐतिहासिक हरित क्रांति महिला कल्याण विभाग और जिला प्रशासन का उत्साहपूर्ण योगदान

वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली,जब गंगा तट पर डोमरी से सैदाबाद क्षेत्र तक वृहद वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस महाअभियान में महिला कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन ने पूरे उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी निभाई। वाराणसी नगर निगम द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत लगभग 350 बीघा क्षेत्र में मात्र एक घंटे के भीतर करीब 3 लाख पौधों का रोपण कर एक संभावित विश्व कीर्तिमान की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है,बल्कि सामूहिक सहभागिता की शक्ति को भी प्रदर्शित करती है।महिला कल्याण विभाग की टीम ने 100 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर इस हरित अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने जन-जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर डीपीओ पंकज मिश्रा,OSC सेंटर मैनेजर पूजा सिंह,रश्मि दुबे,काउंसलर खुशबू सिंह,बाल समाज कल्याण से निरुपमा सिंह एवं शिखा सिंह सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर काशी की पावन धरा को हरित और स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं,बल्कि समाज को सशक्त,आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास है। काशी की धरती पर हरित क्रांति का यह संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला साबित होगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493