गाजीपुर के युवा व्यवसायी स्व. विनीत राय की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए।

वाराणसी। गाजीपुर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र स्वर्गीय विनीत राय की निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आज वाराणसी के चंद्रिका नगर (सिगरा) स्थित उनके ससुराल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्व. विनीत राय की धर्मपत्नी अदिति राय, उनके बाबा वरिष्ठ अधिवक्ता बी. एन. राय तथा अन्य परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष का भरोसा दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि युवा साथी स्व. विनीत राय की हत्या अत्यंत दुखद है उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की भयावह तस्वीर है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण और महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं। सरकार के तमाम दावों के बावजूद आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का भय दिखाई देता है। सत्ता के संरक्षण और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। यदि सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर होती तो इस प्रकार की हृदयविदारक घटनाएं बार-बार सामने नहीं आतीं।एक युवा परिवार के मुखिया की इस तरह हत्या हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है मृतक का मात्र तीन का बच्चा है। इस घटना ने हम सबको झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार न्याय की आस में है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए इस हत्या के पीछे की पूरी साजिश और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाना होगा।कांग्रेस पार्टी इस मामले को केवल एक आपराधिक घटना मानकर नहीं छोड़ेगी। न्याय मिलने तक कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।आज आवश्यकता इस बात की है कि सरकार राजनीतिक प्रचार और आत्मप्रशंसा छोड़कर प्रदेश की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे। जब तक आम नागरिक सुरक्षित नहीं होगा, तब तक विकास और सुशासन के सारे दावे खोखले साबित होंगे यह परिवार पर एक असहनीय वज्रपात है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस वज्रपात की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिजनों के साथ मुस्तैदी से खड़ा है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top