गार्गी पटेल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे समाजसेवी अश्विनी शुक्ला,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वाराणसी। वरिष्ठ समाजसेवी अश्विनी शुक्ला ने समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल पर हुए जानलेवा हमले में घायल होने की सूचना मिलने पर पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय,मुगलसराय (चंदौली) पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने गार्गी पटेल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें और पुनः समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए अश्विनी शुक्ला ने गार्गी पटेल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वाली ऐसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर एवं उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के महंत कौशलपति द्विवेदी,अभिषेक दुबे,विजय सिंह,मनोज कुमार गौतम,आशीष तिवारी,धर्मेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गार्गी पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top