[mur_login_icon]

गैंगस्टर समेत दो शातिर गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

गैंगस्टर समेत दो शातिर गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी समेत दो शातिर बदमाशों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरैया पूरे विशेन नहर चौराहे के पास से ककरहवा मजरा कोटिया निवासी मोईद उर्फ नरई को गिरफ्तार किया।वहीं बहलोलपुर मोड़ से अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र निवासी समीर को दबोच लिया।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक 12 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार समीर का लंबा आपराधिक इतिहास है।उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट,गैंगस्टर एक्ट,गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।वहीं मोईद उर्फ नरई भी गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम के मामलों में आरोपित रह चुका है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top