गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में फज़ल रिज़वी

शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं फज़ल रिज़वी

शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष 24 वर्षीय फज़ल रिज़वी फैज़ ने गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुस्तान के युवाओं को गाय की स्थिति को लेकर चिंता हो रही है। उनका तर्क है कि राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से गौ संरक्षण कानूनों में एकरूपता आएगी और गौ रक्षा से जुड़ी हिंसा की घटनाओं में कमी आएगी।

भारत का वर्तमान राष्ट्रीय पशु बाघ है, जबकि गाय को कोई आधिकारिक राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त नहीं है। युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री रिज़वी ने गौहत्या और अवैध व्यापार के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों की मांग भी की है।

फज़ल रिज़वी की मांग

1. गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।

2. गायों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए एक समान गौशाला कानून लागू किया जाए।

3. हिंदू भावनाओं का सम्मान करते हुए भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं पर रोक लगे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top