चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट समाज के भविष्य निर्माण में जुटा दिल्ली में बन रहा अत्याधुनिक छात्रावास

वाराणसी एवं कानपुर में भी नई योजनाओं की घोषणा 

वाराणसी। होटल रामाडा रामनगर रोड कटेशर में 9 मई 2026 को चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें देशभर से लगभग 50 ट्रस्टी शामिल हुए। बैठक में समाज के आर्थिक रूप से असक्षम छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षा एवं छात्रावास निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा का चुनाव 22 अप्रैल 2023 को हाजीपुर,पटना (बिहार) में सम्पन्न हुआ था। चुनाव में निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दिल्ली में आईएएस,पीसीएस एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्रावास निर्माण की घोषणा की थी। इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई। बैठक में बताया गया कि दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला अत्याधुनिक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ट्रस्ट के महामंत्री टी.एन. चौरसिया ने बीते तीन वर्षों की गतिविधियों एवं विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने विश्वास दिलाया कि चौरसिया भवन (छात्रावास) का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर समाज को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कानपुर में 5 बिस्वा जमीन उपलब्ध कराने तथा वाराणसी में भी जल्द छात्रावास निर्माण कराने की घोषणा की। बैठक में निर्धारित शुल्क जमा कर नए ट्रस्टी भी ट्रस्ट से जुड़े तथा सभी ने संस्था को हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप चौरसिया ने की,जबकि संचालन महासचिव सुधीर चौरसिया ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया,राजेन्द्र बनारसी,गंगाराम चौरसिया,राजेश महतो,देवकुमार,संजय चौरसिया,गोपाल चौरसिया,श्रवण चौरसिया,कैलाश नाथ चौरसिया,जगत नारायण चौरसिया,रामेश्वर चौरसिया,गणेशनी चौरसिया,श्यामा देवी,प्रीती चौरसिया,शिवकुमार चौरसिया,सोहनलाल चौरसिया,विजय चौरसिया,हेमराज चौरसिया एवं आलोक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य चौरसिया बंधु उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top