जयसिंहपुर में सी. सी. सड़क का लोकार्पण ग्रामीण विकास की दिशा में एक और कदम – शिवकुमार सिंह

सुल्तानपुर: विकास खंड जयसिंहपुर में जिला पंचायत निधि से 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट योजना के तहत निर्मित सी.सी सड़क का लोकार्पण किया गया। पिच रोड राहिल पारा से कलवार बस्ती तक बनी सी.सी. रोड का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

 

शिवकुमार सिंह ने कहा, “जिला पंचायत की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं, जिनके माध्यम से गांव सीधे प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं।”

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, प्रदीप मिश्र(सरकार), अजीत सिंह “हैप्पी”, शिवेंद्र प्रताप सिंह, गोली सिंह, मुन्नू सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू, रामप्रताप शुक्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top