
सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के खुशीपुर कल्ब मैदान में 11 अप्रैल 2026 को शनिवार के दिन जश्ने वारिस पाक का 32वां सालाना समारोह आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन जशन-ए-वारिस पाक हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कौमी एकजुटता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।
समारोह में इन्टर नेशनल आर्टिस्ट कव्वाल शमीम अनवर (टाइटल घुघरू वाले)बोल और वारिस साबरी मेरठ अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में बड़े-बड़े सूफी संत और वीवीआईपी मेहमान भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
तारीख: 11 अप्रैल 2026, दिन शनिवार।
स्थान: खुर्शीद कल्ब मैदान, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)।
समय: बाद नमाज फजर कुरान ख्वानी (आवास पर)सुबह 10 बजे से 12 बजे तक उलमाए किराम की नात शरीफ, वा तकरीर12:30 बजे लंगरे वारिस 3 बजे तक 9:00 बजे रात आतिशबाजी 9.30 बजे रात (उद्घाटन) प्रोग्राम की शुरुआत और सुबह 4:13 मिनट पर हजस्त वारिस अली शाह का कुल शरीफ। प्रोग्राम के संस्थापक एवं अध्यक्ष हजरत मोबीन अहमद वारसी उर्फ लड्डन बाबा और उपाध्यक्ष गुड्डू भाई खान ट्रेलर्स चौक सुल्तानपुर ने बताया हिन्दू-मुस्लिम एकता और कौमी एकजुटता को प्रोत्साहित करने के लिए।इस समारोह का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है, जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल होकर शांति और सौहार्द का संदेश देंगे।