img 20250907 wa0083

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के कईं पनीर एवं डेयरी व रेस्टोरेंट उत्पादों पर की छापेमारी.. लिए सैंपल

\"\"

एसडीएम सदर के नेतृत्व में ईदगाह रोड और पयागीपुर क्षेत्र में डेयरी व रेस्टोरेंट पर हुई छापामारी, शहर के अन्य रेस्टोरेंट पर मचा हड़कंप

 

 

सुलतानपुर: जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के उद्देश्य से बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में ईदगाह रोड स्थित मिल्क पोर्ट (आजाद डेयरी) पर छापेमारी की गई, जहां से दूध और घी के सैंपल लिए गए। इसी क्रम में पयागीपुर स्थित रेलिस्टो रेस्टोरेंट पर भी छापामारी हुई, जहां से पनीर और छेना रसगुल्ला आदि मिठाई उत्पादों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए इस

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर नकली या मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top