जीएसटी कमिश्नर प्रशांत कुमार के भाई विश्वजीत का आरोप,भाई – बहन दोनों ने बनवाया है फर्जी विकलांगता का सर्टिफिकेट,मैनेज नहीं कर पाए,इसलिए इस्तीफे का खेल खेला

अयोध्या – जीएसटी अधिकारी प्रशांत सिंह के को लेकर अब एक नया मोड़ आ गया है। बड़े भाई विश्वजीत सिंह ने कहा-उनकी जन्म तिथि 28 अक्टूबर 1978 है। उन्होंने 27 अक्टूबर 2009 को 31 साल की उम्र में सीएमओ मऊ के यहां से 40 फीसदी कोटे का एक विकलांग सर्टिफिकेट बनवाया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 40 प्रतिशत विकलांगता पर 4 फीसदी का रिजर्वेशन मिलता है। उस कोटे के जरिए इन्होंने 2011 बैच में सिलेक्शन पा लिया। नौकरी करने लगे।

 

अयोध्या से पहले कानपुर में पोस्टेड थे। 16 अगस्त 2021 को मुझे ये जानकारी हुई कि ये नौकरी उन्होंने विकलांग कोटे से पाई है। तब मैंने सीएमओ मऊ को अप्रोच किया। जो बीमारी दिखाई गई, वह उस उम्र में पूरे वर्ल्ड में बीमारी होती ही नहीं। मैंने सीएमओ को ये बात बताई। पत्रावली सीएमओ मऊ के पास थी। तब उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र गलत बना है। फिर मैंने उनको सुप्रीम कोर्ट की एक व्यवस्था बताई।

बार-बार हाजिर नहीं हुए प्रशांत कुमार

स्टेट ऑफ यूपी वर्सेज रविंद्र कुमार शर्मा 2016 का जजमेंट है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर आंख और कान की विकलांगता है और संदिग्ध पाई जाती है तो उसका री- मेडिकल एक्जामिनेशन कराया जाएगा। उसी ग्राउंड पर सीएमओ मऊ ने 28 सितंबर 2021 को मेडिकल बोर्ड आजमगढ़ को पत्र लिखा। बोर्ड बनाने के लिए प्रशांत सिंह को बुलाया गया। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए।

मैनेज नहीं कर पाए तो इस्तीफे का खेल खेला

मैंने 13 अक्टूबर 2025 को राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के यहां शिकायत की। उन्होंने सीएमओ मऊ को निर्देशित किया कि इस पर कार्रवाई करके रिपोर्ट दें। 19 दिसंबर 2025 को सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा कि कोर्ट से भी आदेश आया है। आप मुझे दिशा निर्देश दिजिए। इस जांच को वो शुरू से मैनेज कर रहे थे। पर जब इस बार मैनेज नहीं कर पाए तो उन्होंने मौका देखकर ये अपना रास्ता बनाया कि हम यहां से निकल लें।

 

प्रशांत सिंह चाहते हैं कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाए तो उनकी जांच भी नहीं होगी और रिकवरी भी नहीं होगी। इसलिए उन्होंने यह गणित खेला है।

 

भाई-बहन, दोनों का फर्जी सर्टिफिकेट

 

इनकी छोटी बहन जया सिंह ने भी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया है। एक ही डॉक्टर से दोनों लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाया। एक ने बनवाया 2009 में एक ने बनवाया 2012 में दोनों लोग पीसीएस हैं। बहन जया सिंह कुशीनगर के हाटा में तहसीलदार के पद पर तैनात है। जांच दोनों लोगों पर बैठी हुई है। इन सभी का डॉक्यूमेंट मेरे पास मौजूद हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top