
दो दिवसीय चिरगांवव झाँसी में जायसवाल क्लब का परिचय सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि जायसवाल क्लब के संस्थापक
अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि आज समय आ गया है कि समाज को जागरूक होने की जरूरत हैं बेशक हम अन्य राज्यों में कई जाति से जाने जाते हैं लेकिन अब जायसवाल स्वजातीय समाज के लोगों को सिर्फ कलार कलाल कलवार लिखने की जरूरत हैं समाज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रदेश प्रवक्ता जायसवाल क्लब प्रकाश जायसवाल ने कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत हैं। सरकार में अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए हमें सड़क से संसद तक कलाल कलार कलवार लिखना पड़ेगा। मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हम सभी को एक धागे में पिरोकर माला बनने की जरूरत है और उनके साथ कदम से कदम मिला कर स्वजातीय मिशन आंदोलन पूरे हिंदुस्तान में पहुंचने की जरूरत हैं अध्यक्षता हृदयनारायण जायसवाल किया संचालक केशव शिवहरे ने किया मुख्य रूप से सर्वश्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल राष्ट्रीय सचिव कमलेस जायसवाल अशोक जायसवाल पूर्व चेयरमैन जया जायसवाल रीना जायसवाल नीरज जायसवाल हेमंत जायसवाल अंकित शिवहरे दिलीप शिवहरे प्रदीप शिवहरे मिथलेश जायसवाल धर्मेन्दर जायसवाल जे पी जायसवाल संजय जायसवाल कैलाश जायसवाल एवं झाँसी मंडल के तमाम स्वजातिय समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
