img 20250808 wa0010

ट्रांसपोर्ट नगर में 17.63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य गेस्ट हाउस का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न।

सुल्तानपुर। तहसील सदर क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में 17.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य गेस्ट हाउस का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम गुरुवार को सम्पन्न हुआ।

\"\"

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक मौजूद रहे।

\"\"

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर प्रथम ईंट रखी गई,जिससे निर्माण कार्य का शुभारम्भ हुआ। यह कार्य निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग अयोध्या द्वारा कराया जाएगा।

\"\"

निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में 2 वीवीआईपी सूट, 4 वीआईपी सूट, 10 एक कक्षीय सूट, वेटिंग रूम, वीआईपी वेटिंग रूम, मीटिंग हॉल, डाइनिंग रूम, किचन, पीए ऑफिस, डोरमेट्री, जिम, इंडोर गेम्स हॉल, 8 व्यक्ति क्षमता वाली दो लिफ्ट, आंतरिक सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बोरिंग, पम्प रूम, सेफ्टिक टैंक, स्ट्रीट लाइट, हार्टिकल्चर व प्लांटेशन तथा 70 किलोवाट का सोलर प्लांट भी शामिल है।

\"\"

इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि, यह गेस्ट हाउस जिले की प्रगति का प्रतीक बनेगा और दिसंबर 2026 तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।वहीं,जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493