
सुल्तानपुर डेंजर जोन पर फिर एक सड़क हादसा हो गया।हालांकि सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों का एयरबैग खुलने के कारण मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को सुल्तानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है।बताया जाता है कि पयागीपुर के निकट एक कार प्रयागराज मार्ग की ओर से सुल्तानपुर आ रही थी, तभी एक वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के लिए अचानक से रॉन्ग साइड की ओर मुड़ गया, इतने में प्रयागराज से आ रही कार अनियंत्रित हो गयी।दोनों में टक्कर के बाद गाड़ियां छतिग्रस्त हो गयी।गोंडा जनपद के निवासी घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।आसपास के लोगों ने बताया कि यह वही स्थान हैं जहां कुछ वर्ष पूर्व खड़ी ट्रक में बाघेश्वर शाम से लौट रहे दो यात्रियों की मौत हो गयी थी।यहां प्रतिदिन छोटे बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं।
सिविल लाइन की सड़क पर कानफोड़ू साइलेंसर से धूम मचाते हैं मनचले
/सुल्तानपुर/मनचलों का आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है।चन्द माह पूर्व अधिवक्ता की तेज रफ्तार कार ने जान ले ली थी, जिसमें उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।लेकिन घटना के बाद से वहां स्पीड ब्रेकर नही बना और बैरियर के साथ साथ पुलिस टीम भी गायब हो गयी।आज एक बार फिर से ढर्रा पुराना हो गया है।मनचलों के साइलेंसर दागने से सिविल लाइन में राहगीर महिलाएं, बुजुर्ग काफ़ी हैरान और परेशान होते हैं लेकिन हनुमान मंदिर के पास अक्सर खड़ी डायल111की टीम वाहन में बैठे बैठे मोबाइल पर टाइम पास करते दिखाई पड़ते हैं।
लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक तेज रफ्तार वाले मनचले साइलेंसर वाली बुलेट दागकर लोगों ने लिए परेशानी का सबब बने हैं।