
तहसील बल्दीराय अंतर्गत ग्राम सभा केवटली में फार्मर रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण कार्य युद्धस्तर पर जारी। हल्का लेखपाल कमलेश सरोज और कृषि विभाग के प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पंचायत भवन पर प्रतिदिन बैठकर किसानों के अभिलेखीय कार्यों का निस्तारण कर रहे हैं।राजस्व विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही राहत मिल रही है।किसानों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाने से ग्राम सभा में संतोष का माहौल।प्रशासन की पहल से अनावश्यक तहसील दौड़ और परेशानी में भी कमी आई है।