
थाना बन्धुआकला पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुआ मोबाइल बरामद कर पीड़ित को सुपुर्द कर दिया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने आवेदक को उसका मोबाइल सौंपा।थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज मौर्या पुत्र अजय कुमार मौर्या निवासी नवगवा रैतासी थाना कुड़वार का मोबाइल 25 नवम्बर 2025 को सहाबागंज बायपास के पास गिर गया था।मोबाइल मोटरोला कंपनी का एडगा 5 मॉडल था,जिसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई।मोबाइल गुमशुदगी की सूचना सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज की गई थी। थाना बन्धुआकला पुलिस ने पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया।कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रदीप कुमार व कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव की टीम ने 17 फरवरी को मोबाइल बरामद कर लिया।इसके बाद पोर्टल पर मोबाइल को अनब्लॉक कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित को सौंप दिया गया।मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।