थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में ₹25,000 का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस की मुनादी की गई

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित एवं ₹25,000 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

थाना शिवगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/2026, धारा 3(5), 127(2), 352, 351(3), 109, 324(4), 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मान सिंह पुत्र बिन्देश्वर, निवासी ग्राम भिटौरा, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर, घटना के उपरांत से फरार चल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया है।

उक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा (Proclamation) जारी की गई।

माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 07.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री परशुराम ओझा द्वारा मय पुलिस बल अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम भिटौरा, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर पहुंचकर डुग्गी पिटवाकर धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस की तामील एवं सार्वजनिक मुनादी कराई गई तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top