दिगंबर जैन मंदिर से निकली महावीर जयंती शोभायात्रा का संकल्प संस्था ने किया भव्य स्वागत। 

वाराणसी। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर, मैदागिन से निकली भव्य शोभायात्रा का स्वागत संकल्प संस्था द्वारा चौक स्थित कन्हैया लाल गुलालचंद सराफ के समक्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक अनिल कुमार जैन सहित संस्था के सदस्यों ने रजत आसन पर विराजमान भगवान महावीर के विग्रह की विधिवत आरती उतारकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया तथा पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा व्याप्त रही।

इस मौके पर संरक्षक अनिल कुमार जैन ने भावुक शब्दों में कहा, जैन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है, जो हमें अहिंसा, करुणा, त्याग और आत्मसंयम का मार्ग सिखाती है। भगवान महावीर का संदेश ‘जीव और जीव को जीने दो’ आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है। ऐसे पावन अवसर हमें अपने भीतर झांकने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल जैन धर्मावलंबी वीर प्रभु तुमको नमन है, जग के तुम उजियारे हो” तथा महावीर स्वामी तेरी जय-जयकार, जग में गूंजे बारंबार

जैसे भजनों का गान करते हुए चल रहे थे। साथ ही भगवान महावीर स्वामी की जय और जैन धर्म की जय हो” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से आलोक कुमार जैन, भूपेंद्र जैन, अनिल कुमार जैन, विनोद जैन “रज्जू”, मनोज जैन, सचिन जैन, प्रदीप चंद जैन, मृदुल जैन, अभिषेक जैन, अमित श्रीवास्तव एवं राजकुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top