दुर्गाकुण्ड वार्ड में नगर निगम एवं A-PAG टीम का स्वच्छता जागरूकता अभियान,दुकानदारों को कचरा प्रबंधन के लिए किया प्रेरित।

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा संचालित 15 दिवसीय विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत दुर्गाकुण्ड वार्ड में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम,एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप (A-PAG) तथा अभियान हेतु नियुक्त सेक्टर प्रभारियों ने आईईसी टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर निगम को नियमित रूप से कचरा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक रूप से कचरा प्रबंधन संबंधी पर्ची कटवाने के लिए प्रेरित किया। जिन दुकानदारों द्वारा नगर निगम को कचरा नहीं दिया जा रहा था, उन्हें निर्धारित व्यवस्था का पालन करने के लिए विशेष रूप से समझाया गया। अभियान के दौरान लोगों को गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। टीम ने बताया कि स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग से सफाई निरीक्षक अर्चना विश्वकर्मा,जोनल स्वच्छता अधिकारी,संबंधित सुपरवाइजर तथा एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप की ओर से प्रदीप कुमार (टीम लीड),टेक्निकल सर्वेयर रामेंद्र पाण्डेय एवं राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। आईईसी टीम से शागिना परवीन ने भी जनजागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान शहर को स्वच्छ,सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493