दुर्गा मंदिर के महंत एवं समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में रहने वाली माता के संग मनाई होली

बताते चले कि जैसे-जैसे होली नजदीक
आ रही है लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है बाजार में भी होली की काफी चमक दमक दिखाई दे रही है।
क्योंकि होली एक ऐसा पर्व है जिस पर्व पर काफी तैयारी करनी पड़ती है तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और त्योहार को बखूबी मनाते हैं। ऐसे में एक ऐसे व्यक्ति कि मैं बात कर रहा हूं जिन्होंने हर छोटे बड़े त्योहारों पर गरीबों बेसहारों लाचारों मजलूमों की हमेशा सेवा की है। जी हां हम बात कर रहे हैं।
समाजसेवी अश्वनी शुक्ला जी कि जिन्होंने आज सबसे पहले दुर्गाकुंड स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्ध महिलाओं में साड़ी फल मिष्ठान वगैरह वितरण कर उन वृद्ध महिलाओं के साथ होली मनाई।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आज हम लोग वृद्धा आश्रम की माता के संग होली मनाई और उनको फल मिष्ठान एवं साड़ी वितरण किया आज हम लोगों ने 51 माता को फल मिष्ठान एवं साड़ी वितरण किया। उन वृद्ध महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी और उन सभी महिलाओं ने आशीर्वाद दिया।
उन्होंने आगे बताया कि मैं उन सभी संस्था से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा गरीब बेसहारा मजलूमों की मदद करें ताकि उनको भी होली मनाने का पूरा अवसर मिले उनको कभी यह महसूस न होने दे कि वह अकेली है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल पति द्विवेदी अश्वनी शुक्ला केवल कृष्ण द्विवेदी आनंद गोपाल द्विवेदी राजनाथ दुबे विश्वनाथ दुबे अभिषेक दुबे विकास दुबे संजय दुबे ए विजय सिंह धर्मेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493