नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप

सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप

सुलतानपुर। शहर में नामी ब्रांड की नकल कर घटिया बताशा बेचने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रावल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग ‘जय चामुंडा मां स्पेशल बताशा’ से मिलता-जुलता ब्रांड और पैकिंग तैयार कर बाजार में घटिया क्वालिटी का माल खपा रहे हैं।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी सौरभ सामंत, नगर कोतवाल संदीप राय, खाद्य सुरक्षा विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान संदिग्ध बताशों का स्टॉक सील कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।  

कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों और नकली कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम व कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

_प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ब्रांडेड सामान खरीदते समय पैकिंग, बैच नंबर व एफएसएसएआई लाइसेंस जरूर चेक करें।_

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top