नवरात्रि में सेवा और श्रद्धा का संगम : संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा फलाहार प्रसाद का वितरण।

वाराणसी। नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां एक ओर पूरा शहर भक्ति में लीन है, वहीं सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के माध्यम से सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की जा रही है। शनिवार को चौक क्षेत्र में आयोजित फलाहार प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों के बीच फलाहार खिचड़ी, फल एवं मिष्ठान का स्नेहपूर्वक वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के सामने प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया और इस पुनीत सेवा कार्य की सराहना की।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्ति, सेवा और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत रहा। कतारबद्ध श्रद्धालुओं के चेहरों पर प्रसाद प्राप्त करने की संतुष्टि और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करता है, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और परस्पर सद्भाव का संदेश भी देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अनिल द्विवेदी, डॉ. शशि द्विवेदी, डॉ. विष्णु विभोर द्विवेदी, अनीश विभोर द्विवेदी एवं श्रीमती मृदुला अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रमेश चंद्र अग्रवाल महासचिव

संकल्प संस्था, वाराणसी.

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top