
चांदा कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान नेहा पत्नी सौरभ तिवारी निवासी बरनी थाना चांदा के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर नायब तहसीलदार अभयराज पाल, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, अपराध निरीक्षक तनवीर खान व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।बताया जा रहा है कि नेहा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के पति मुंबई में नौकरी करते हैं और घटना के समय मुंबई में ही मौजूद थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।