Thursday, January 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशनव्या संस्कृति भूमिहार क्लब महिला संगठन ने लोहड़ी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के...

नव्या संस्कृति भूमिहार क्लब महिला संगठन ने लोहड़ी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में वैसे देखा जाए तो बहुत सारे महिला संगठन कार्य कर रहे लेकिन ऐसे में नव्या संस्कृति भूमिहार क्लब ने भी महिलाओं में अपनी पकड़ को काफी मजबूत किया है। और आए दिन जगह जगह पर कार्यक्रम करके महिलाओं में जागरूकता पैदा करने का काम किया है।

क्लब की अध्यक्ष अनुपम राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जैसा आप सभी देख रहे हैं हमारे पीछे लोहड़ी का प्रोग्राम चल रहा है इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ऊपर बहनें यहां एकत्रित हुई है। और बड़े ही हर्षोल्लास के माहौल में हम यह प्रोग्राम मना रहे हैं। जिसमें जगह-जगह से हमारी बहनें रंग-बिरंगे परिधान पहनें हुए इस कार्यक्रम में आई हुई है। इस कार्यक्रम में हम सभी में कुछ गेम भी रखे हैं क्या बहुत सारे छोटे-छोटे उपहार भी रखे हैं जो विनर होगा उसको उपहार भी दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस संगठन को बनाने के पीछे हमारा उद्देश्य यही था ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्य किये जाएं क्योंकि हमारे यहां गरीबों बेसहारों मजलूमों की सेवा करना हम सब का पहला लक्ष्य है। इस समय हमारी संस्था जो की करने की ठंड बहुत ज्यादा है ऐसे में कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को सर्दी से बचाया जा सके।

नव्या संस्कृति भूमिहार क्लब संघ काशी महिला संगठन का लोहड़ी का प्रोग्राम अनुपमा राय की अध्यक्षता में होटल ली लोटस ग्रैंड में संपन्न हुआ। मेहमानों का स्वागत अर्पिता राय सुरेखा सिंह और अंजना राय ने किया।

जिसमें मधुलिका राय सौम्या राय अंजलि तिवारी प्रिति राय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

अर्चना सिंह समिता सिंह अनीता राय मंजू सिंह माया राय प्राची परी राय पंचना राय प्रीति सिंह सीमा सिंह रश्मि स्वामी श्रच्तु राय नीतू सिंह प्रियंका वर्षा राय सहित 150 महिलाये मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

SunMonTueWedThuFriSat

Most Popular

Recent Comments