नूर क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का भव्य समापन,एहसार इलेवन सोनवरसा बनी विजेता

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव स्थित नूर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एहसार इलेवन सोनवरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे मैच के दौरान तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक जीत-हार का फैसला टिका रहा।प्रतियोगिता में सद्दाम इलेवन चक्कारी भीट की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में विजेता टीम को ₹21 हजार नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹11 हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मोहम्मद साद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।इस अवसर पर प्रधान उद्धव प्रताप यादव, वीर भान प्रजापति, बीडीसी इमाम अली,आयोजक मोहम्मद अनीश सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top