पद्मश्री धनराज पिल्लई ने युवाओं को किया प्रेरित।

वाराणसी। स्पोर्ट्स एंड फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में ओमेगा प्लस हॉस्पिटल द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक खेल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुंदरपुर स्थित हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित धनराज पिल्लई मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में राहुल सिंह (ओलंपियन) एवं गौरी शंकर सिंह (विवेक अकादमी) की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। वाराणसी के उभरते हुए युवा हॉकी खिलाड़ियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।मीडिया से बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने खेलों में अनुशासन,फिटनेस और सावधानी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक सफल खिलाड़ी बनने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं,बल्कि निरंतर अभ्यास,सही मार्गदर्शन और मजबूत मानसिकता भी आवश्यक है।

इसके बाद आयोजित विशेष संवाद सत्र में धनराज पिल्लई और राहुल सिंह ने अपने खेल जीवन के अनुभव,संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया। धनराज पिल्लई ने भारत-पाकिस्तान मैचों के रोमांचक क्षणों और देशप्रेम से जुड़े प्रेरणादायक किस्सों को सुनाकर युवाओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स इंजरी से बचाव, फिटनेस, फिजियोथेरेपी की भूमिका और खेलों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर ओमेगा प्लस हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट मनीष सिंह ने खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों और सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top