
सुल्तानपुर।शहर में वरिष्ठ नेता रिजवान अहमद पप्पू के आवास पर आयोजित रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की।इस दौरान देश में अमन-ओ-सुकून,भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, भगेलू राम, अनूप संडा, समाजवादी पार्टी के महासचिव सलाहुद्दीन, युवा सपा नेता बृजेश यादव, वस्सन खान लाहुति, गरीब खान, कसीर अहमद, समीर अहमद, रिजवान खान, शाहबाज खान, आवेद खान और नन्हे प्रधान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व 187 इसौली विधानसभा के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि ऐसे मुबारक मौकों पर आपसी मुलाक़ात और मोहब्बत का पैग़ाम समाज में इत्तेहाद और आपसी हमआहंगी को मजबूत करता है।