परिषदीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव। 

परिषदीय विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा व्यवस्था : बी ई ओ 

विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ के कंपोजिट विद्यालय महेशपुर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा गरीब बच्चों के लिए डीबीटी के माध्यम से प्रतिवर्ष ₹1200 प्रदान किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व सभासद राजेश कन्नौजिया ने कहा की वर्तमान में विद्यालय का बदला हुआ कलेवर प्रशंसनीय है और हर किसी को आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई तथा शिक्षण में आ रही बाधाओं के संदर्भ में अभिभावक समाज के समक्ष कुछ ज्वलंत प्रश्न भी रखे गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा के निपुण उत्कृष्ट छात्र को बैग टिफिन एवं शील्ड प्रदान कर तथा उत्कृष्ट रसोइयों को साड़ी शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमुद पाठक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका शीला यादव पीएलसी सदस्य अमिताभ मिश्र एआरपी डॉ संजय गुप्ता नोडल संकुल जफर अंसारी अर्चना सिंह ज्योत्सना त्रिपाठी सोनिया इत्यादि मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top