पर्वों की नगरी काशी में संकल्प संस्था की सेवा परंपरा निरंतर, वितरित हुआ खिचड़ी प्रसाद।

वाराणसी। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में अग्रणी संकल्प संस्था द्वारा शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित “संकल्प अन्न क्षेत्र” में खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। संस्था के इस नियमित सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा का लाभ प्राप्त किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से उपस्थित लोगों को खिचड़ी प्रसाद के साथ शीतल जल वितरित किया। सेवा कार्य के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सतत प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित की सार्थक पहल बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जो देर तक चलता रहा। सेवा प्राप्त करने के लिए सुबह से ही लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

पर्वों और आध्यात्मिक परंपराओं की नगरी काशी में संकल्प संस्था बीते कई वर्षों से सेवा और समर्पण की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार संचालित हो रहा यह सेवा अभियान अब जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए आत्मीय सहयोग का माध्यम बन चुका है। संस्था विभिन्न पर्वों, विशेष अवसरों और धार्मिक आयोजनों पर भी प्रसाद वितरण, फलाहार सेवा एवं जल सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से काशी की सेवा-संस्कृति को सशक्त बना रही है।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा, “काशी की पहचान सेवा, संस्कार और समर्पण से है। हमारा संकल्प है कि यह सेवा अभियान निरंतर चलता रहे और इसके माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना तथा मानवीय सरोकारों की भावना और अधिक मजबूत होती रहे।”

इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती मृदुला रानी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top