महिला वर्ग के युगल में हरियाली सिंह और अंजली गुप्ता आज का मैच जीत कर दूसरे स्थान की दौड़ में , तो वहीं पुरुष युगल में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने ग्रूप के तीनों लीग मैच जीत कर सीधे सेमीफाइनल में।
पुरूष एकल लीग में अभिषेक
विश्वकर्मा, कृष्ण दयाल यादव और प्रियांशु यादव की पहली जीत।

वाराणसी, 29 मई वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के छठवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के कुल 5 मैच खेले गये जिनके परिणाम इस प्रकार रहे –
महिला युगल में – हरियाली सिंह और अंजली गुप्ता की जोड़ी ने जागृति सोनी और काब्या सेठ की जोड़ी को 25-6,25-5 से हराया तो वहीं पुरूष वर्ग के युगल मुकाबले में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की मजबूत जोड़ी ने कृष्ण दयाल यादव और गौरव गुप्ता की युवा जोड़ी को तीन संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-13, 22- 25 और 15-7 से पराजित करके अपने ग्रूप के टाप पर रहते हुये सेमीफाईनल में शानदार प्राप्त कर लिया।
आज ही खेले गये पुरुष वर्ग के एकल लीग मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ीअभिषेक विश्वकर्मा ने युवा दिब्यांश सिंह को 25-8,25-6 से, प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी कृष्ण दयाल यादव ने सीनियर खिलाड़ी अशोक सिंह को 25-9,25-7 से और युवा प्रियांशु यादव ने सूरज प्रसाद को 25-5,25-70 से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया।
आज के मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक श्री रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में मैच अंपायर अभिषेक , विनोद यादव ,विश्वकर्मा , हर्षित केसरी, श्री प्रसाद सोनी , निशान्त सिंह,गौरव गुप्ता, प्रियान्शू यादव , जागृति सोनी ने किया।