पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति समर कैरम लीग का नवां दिन।

पुरूष युगल मे अश्वनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव और गौरव गुप्ता तथा कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी फाइनल मे।

वाराणसी, 1 जून । वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही। पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के नवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल्स और डबल्स का कुल 6 मैच खेले गये जिनके परिणाम इस प्रकार रहे –

महिला युगल के अन्तिम लीग मैच में रिषिता केशरी तथा आर्या यादव की जोड़ी ने जागृती सोनी और काब्या सेठ को 21-13 और 16-5 से हराया इस प्रकार लीग में प्राप्त अंको के आधार पर रितंभरा सौम्या की जोड़ी को पहला, रिषिता केशरी और आर्या यादव की जोड़ी को दूसरा ,‌ हरियाली सिंह और अंजली गुप्ता की जोड़ी को तीसरा और जागृति सोनी और काब्या सेठ की जोड़ी को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

पुरूष युगल के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में जहां गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल की मजबूत जोड़ी ने जमुनाधर गुप्ता और हर्षित केशरी की जोड़ी को 25-8, और 25-10 से जहां सीधी और आसान जीत प्राप्त हुई तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी को अभिषेक विश्वकर्मा और विनोद यादव की अनुभवी जोड़ी से जोरदार टक्कर मिली जिसमें अश्वनी और शिवदयाल की जोड़ी ने तीन संघर्षपूर्ण सेटों में अभिषेक विनोद की जोड़ी को 23-21,21-10और 25-9 से पराजित करके फाइनल में शानदार प्रवेश प्राप्त किया।

महिला एकल- में लीग में प्राप्त अंकों के आधार पर दोनों ग्रूपों में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने के आधार पर रितंभरा , सौम्या यादव , रिषिता केशरी और आर्या यादव को सेमीफाइनल में प्रवेश प्राप्त हुआ।

आज खेले गये पुरूष वर्ग के एकल लीग मुकाबले में गौरव गुप्ता ने कृष्ण दयाल यादव को 22-21,25-20 से, नूरैन खान ने वैभव नारायण सिंह को 17-13,25-8 से पराजित किया।

आज के मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में अम्पायर, रेणुका राय, हरियाली सिंह, हर्षित केसरी वैभव नारायण सिंह, गौरव गुप्ता श्रीप्रसाद सोनी , जागृति सोनी, अंजली गुप्ता और प्रियांशु यादव ने किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493