
सुल्तानपुर-अमेठी पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। गांव के दीपक मिश्रा ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा के मौसेरे भाई सचिन पांडेय को अवैध पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया।
बातचीत के दौरान अचानक चली गोली सचिन के सीने में जा धंसी। लहूलुहान हालत में ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी दीपक मिश्रा की तलाश में दबिश दे रही है।