
वाराणसी 11 जनवरी एसआईआर परीक्षण एवं मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर सपाईयो ने मतदाताओ को जागरूक किया। दक्षिणी विधानसभा के अन्तर्गत सपा नेता रमाकांत जायसवाल के नेतृत्व मे आदमपुर थाना के समीप मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर कैंप के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। कैंप मे PDA प्रहरी के रूप मे नए मतदाताओ को जोड़ा गया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा एवं प्रदेश सचिव राजू यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। मतदाता जागरुकता अभियान कैंप मे अठारह वर्ष के नए मतदाताओ को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारूप 6 का फार्म भरवाकर 179 नए मतदाता बनाए गए। कैंप प्रातःदस बजे से सायंचार बजे तक चला। कैंप मे मतदाताओ के एसआईआर परीक्षण के लिए पी. डी. ए. प्रहरी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओ को मोबाइल से ऐप के माध्यम जानकारी उपलब्ध कराई गई। जागरूकता अभियान के तहत विशेष कैंप के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए एवं अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या किसी कारण छूट गया है कैंप मे उनके फार्म भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराया गया। कैंप मे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और हर योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाना है। कैंप मे प्रदेश सचिव राजू यादव ने अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार के लिए लोगो को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा रमाकांत जायसवाल सपा के प्रदेश सचिव राजू यादव अनिल सोनी पूर्व महानगर उपाध्यक्ष इरशाद अहमद अतुल श्रीवास्तव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी अल्पसंख्यक सभा के महानगर महासचिव अजहर उर्फ गुड्डू मास्टर वली मोहम्मद सोनू विश्वकर्मा राजवीर सिंह राहुल यादव धीरज यादव रितेश श्रीवास्तव रूद्र जायसवाल सूर्यवंशी अखिलेश जायसवाल सहित अनेक पी. डी. ए. कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


