img 20250913 wa0073

पीपरगांव मंडल में सेवा पखवाड़ा व संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा : आलोक आर्य

\"\"

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के मंडल पीपरगांव में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही और आने वाले चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसके तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीमती बबीता तिवारी,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे, मंडल महामंत्री अमन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुरेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, तिलक राज मौर्य, रामबरन कोरी, मंडल महामंत्री स्वामीनाथ पांडे और मंडल मंत्री श्रीमती शिव कुमारी भी मौजूद रहीं।इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक राकेश तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, राम मूरत पांडे और राजू उपाध्याय, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलराम मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी, पी.पी. सिंह, ज्ञानेंद्र दुबे, नागर दुबे, शुभम तिवारी और महेश नारायण तिवारी भी उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top