पुलिस अधीक्षक चारु निगम के आदेश पर अलीगंज क्षेत्र में पुलिस का पैदल मार्च

जनपद में आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अलीगंज बाजार क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, थाना प्रभारी प्रमोद पटेल तथा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने किया। पुलिस टीम ने अलीगंज अहमद मार्केट से कुड़वार नाका तक पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का भी आग्रह किया।

फ्लैग मार्च में दीवान फरहान खान, राघवेंद्र, सिपाही धर्मेंद्र कुमार, महेश मौर्य सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होने के साथ ही लोगों में विश्वास भी बढ़ा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top