[mur_login_icon]

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 22-23 अप्रैल को वायुसेना का युद्धाभ्यास, फिर गरजेंगे फाइटर जेट

सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास करेगी। दिन-रात लड़ाकू विमान हवाई पट्टी को छूते हुए उड़ान भरेंगे और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

वायुसेना के अधिकारियों ने आपातकालीन हवाई पट्टी पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। गोरखपुर से आए अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षण संबंधी जानकारी ली।

यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रनवे का मेंटेनेंस और बैरिकेडिंग का काम पूरा है।

सुरक्षा के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम खत्म होने के बाद 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top