प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी बैठक।

आज दिनांक 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर प्रधानमंत्री की 28 अप्रैल को होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में पार्षद एवं पूर्व पार्षद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा काशी के यशस्वी सांसद इस बार बरेका के मैदान में महिलाओं को संबोधित करेंगे हम लोग बाहर से महिलाओं का सहयोग करेंगे नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष द्वारा की गई राजनीति एवं महिलाओं के अपमान से महिलाओं में आक्रोश है । 28 तारीख को 50000 से अधिक महिलाएं प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेगी, और काशी की धरती से शंखनाद करेंगे, कि हम सभी महिलाएं अपने प्रधान मंत्री के साथ खड़ी हैं ,हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है, कि इस कार्यक्रम में महिलाओं का सहयोग करके अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पहुंचने का अनुरोध करें ।जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो। इसके लिए सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड से कम से कम 100 महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का काम करें । संगठन की तरफ से उनको टोटो और बस उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर अशोक तिवारी ने कहा हम सभी पार्षदों की पहचान संगठन से है, संगठन ने हमसे जो अपेक्षा किया है, हम उस पर सत प्रतिशत खरे उतरेंगे, और आप लोगों की तरफ से मैं महानगर अध्यक्ष को आश्वत करता हूं ,कि प्रत्येक वार्ड से अपेक्षित संख्या से अधिक महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री जी इस बार के कार्यक्रम में नगर निगम के नए भवन का भी शिलान्यास करेंगे इससे हम लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपना सहयोग दें।

बैठक को वाराणसी लोकसभा के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता ने किया और धन्यवाद प्रकाश नवीन कपूर ने किया बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास ,सुरेश चौरसिया, प्रवीण राय, सीमा वर्मा, राकेश जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, पूर्णमासी गुप्ता, अजय गुप्ता ,गोपाल जयसवाल, कुसुम सिंह पटेल, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल , अजय सिंह, रविंद्र सिंह, विनीत सिंह ,हीरा यादव ,महेंद्र सिंह गौतम आदि लोग रहे ।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493