
वाराणसी भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर फायरओस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ए यूनिट ऑफ़ टोटल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन के डायरेक्टर राजेश भारद्वाज ने सिद्धपुर शिवपुर स्थित अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर फायरओस सर्विस के परिवार एवं काशीवासियों को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी। इस मौके पर श्री भारद्वाज ने कहा की राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हम सभी धर्म जाति को एकजुट होकर रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर आप सभी के मध्य मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुमति हो रही है क्योंकि आप लोग के सहयोग से ही फायरओंस सर्विस हमेशा बेस्ट सर्विस देती है और कंपनियों में हमेशा अग्रसर रहती है। आज हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि देश सेवा के माध्यम से राष्ट्र को निरंतर आगे बढ़ने का कार्य करते रहेंगे। उन महान व्यक्तित्व को नमन किया जिन्होंने संविधान बनाने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर अरविंद दीक्षित राजेश भारद्वाज हर्ष सिंह संतोष मिश्रा विकास राजभर धर्मेंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।