
वाराणसी भोजूबीर महावीर मंदिर स्थित वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दिव्यांक पाठक बाल रोग विशेषज्ञ से एक खास बातचीत में बताया कि इस सर्दी के मौसम में देखा गया कि बच्चों में बार-बार बीमार पड़ रहे हैं और एक बार बीमार पड़ते हैं खासी सर्दी होती है तो बहुत जल्दी ठीक नहीं हो रहे है उनको ठीक होने में एक एक महीने लग जा रहा है। या 1 महीने के बाद दोबारा बीमार पड़ जा रहे है ऐसे कई बच्चे हैं जो अक्सर बीमार होते रहते हैं इसका क्या कारण है कि यह हो रहा है। एक तो वायरल इनफेक्शन जो आजकल चल रहा है और प्रदूषण ज्यादा बढ़ गया है नॉर्थ इंडिया में वायरल इंफेक्शन से ग्रसित बच्चे जल्दी ठीक नहीं हो पा रहे हैं और खांसी लगातार होती रहती है। इसका एक सिंपल सा इलाज है ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं पर न जाए अपने नजदीकी बच्चों के डॉक्टर से मिले और परामर्श ले दिव्यांग पाठक ने आगे बताया कि वह एलर्जी फेफड़े अस्थमा सीरियस बच्चे के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर है तो इसके हिसाब से वात्सल्य चिल्ड्रन हॉस्पिटल में कहीं से रेफर होकर बच्चे आते है जो कहीं से ठीक नहीं होते हैं। और उन्होंने बताया कि बच्चों के आसपास साफ सफाई रखे ज्यादा भीड से जाने से बचे और घर में हो सके तो एयर प्यूरीफायर जरूर लगाए क्योंकि रात के 8 घंटे जो होते हैं उसमें बच्चों क्लीन एयर मिलती है और सरकारी टीकाकरण जो होता है तो उसमें सारी टीकाकरण नहीं लगता पूरी टीके लगवाए और सुरक्षित रहे।