img 20250806 wa0035

बझना पहुंचे कांग्रेसी नेता,मृतक चंदन शर्मा के परिवार से की मुलाकात तेज बहादुर पाठक ने दी आंदोलन की चेतावनी।

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बझना गांव में हुए चंदन शर्मा हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है।

\"\"

बुधवार को कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य तेज बहादुर पाठक बझना गांव पहुंचे और मृतक चंदन शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।तेज बहादुर पाठक ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से जल्द आर्थिक सहायता नहीं दी गई और हत्या में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परिजनों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्हें जन आक्रोश के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर मृतक के परिवार के साथ खड़ी है।इस मौके पर पवन मिश्रा, राजेश ओझा, आरबी पांडेय, सुशील उपाध्याय, लक्ष्मी पांडेय, सुरेश सिंह, विनय पांडेय, प्रभा शंकर पांडेय, प्रदीप पांडेय शास्त्री जी, विवेक विश्वकर्मा, विकास, राजकुमार दुबे, रामू सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top