बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का जन्मदिन, बधाई देने के लिए जुटे हजारों लोग।

वाराणसी- भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का जन्मदिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर सिंह आपने टीम के साथ बाबा मारकण्डेय महादेव व महावीर मंदिर में दर्शन पुजन किये। उन्होंने बताया की मै आपने जन्मदिन के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी सावन का गाना रिकॉर्ड किया। समर सिंह का गाना जितना बहुत आता है सब गाना ट्रेंडिंग में ही जाता है।इस खास मौके पर हजारों की संख्या में प्रशंसक, कलाकार और शुभचिंतक पहुंचकर अपने चहेते स्टार समर सिंह जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।जन्मदिन समारोह में भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंकित मिश्रा, विवेक प्रधान, गायक मनोज यादव,गायक विनय पाण्डेय शानू , किशन पाण्डेय, प्रकाश चाचा,कृष्णा राय, गायक समर गुप्ता, गायक शिवम यादव, लेखक आलोक यादव,लेखक हरेंद्र हरियाली,एडीआर आनंद, पप्पू वर्मा, लेखक गुड्डु देहाती, म्यूजिक डायरेक्टर अभिराम पाण्डेय,वीडियो डायरेक्टर आलोक यादव,विवेक राय पत्रकार वाराणसी,शुभम जैकर, खुश्बू गाजीपुरी,गायक आकाश कुशवाहा, शेषनाथ यादव, आयुष राय समेत अन्य लोगों ने समर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।समर सिंह ने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समारोह में भोजपुरी संगीत जगत की रौनक देखने को मिली।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top