
बरेली के प्रदीप शर्मा वृंदावन में आश्रम बना रहे हैं। उनके पास एक महिला सीमा कुमारी का कॉल आया। उसने आश्रम के लिए कुछ पैसा डोनेट करने की इच्छा जताई। महिला और प्रदीप की मुलाकात मथुरा के बड़े होटल में हुई। पीछे से कुछ युवक आ गए। खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। उन्होंने प्रदीप शर्मा को ब्लैकमेल किया और 50 लाख रुपए मांगे। रेप केस लगवाने की धमकी दी। पुलिस ने सीमा को अरेस्ट किया। उसके मोबाइल से हनी ट्रैप की चैट्स मिली हैं। सीमा के गैंग में कई महिला–पुरुष हैं, जो यही काम करते हैं।