बल्दीराय क्षेत्र की मस्जिदों में अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र में रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। क्षेत्र की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन,खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी।चक कारीभीट, बघौना, निनावां, फूलपुर, दौनो, चकमूसी, तेंदुआ, इब्राहिमपुर, पटैला, इसौली ,पारा बाजार , मोहम्मद पुर काजी, वलीपुर, सोनवरसा, अलियाबाद समेत अन्य गांवों की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी।निर्धारित समय पर इमामों की अगुवाई में नमाज अदा की गई।नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार व क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही और पुलिस कर्मी लगातार गश्त करते नजर आए।बल्दीराय थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493