img 20250730 wa0028

बल्दीराय तहसील क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और शारदा सहायक खंड-16 की घोर लापरवाही सामने आई है।

बल्दीराय बाजार में बने नहर के पुल पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई,जिससे पुल पर लगातार पानी भरा है और गड्ढे हो गए हैं।

पुल पर बने गड्ढों की वजह से आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से तहसील के उच्चाधिकारी,एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और पुलिस अधिकारी रोजाना गुजरते हैं,

\"\"

लेकिन किसी की नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ी।स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि लगातार पानी भरने से पुल कमजोर हो रहा है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराए।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493