img 20250801 wa0052

बल्दीराय में ए.के टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक शॉप का भव्य उद्घाटन।

सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में श्री शंकराचार्य इंटर कॉलेज बल्दीराय के सामने ए.के टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक शॉप का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया।

\"\"

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह रहे,जिन्होंने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में इस प्रकार की दुकानों की अत्यंत आवश्यकता है, जो लोगों को एक ही स्थान पर सभी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं उपलब्ध कराए। यह पहल निश्चित ही क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने दुकान के संचालकों को बधाई दी।दुकान के संचालक प्रो.जावेद खान ने जानकारी दी कि दुकान पर एसी, कूलर, फ्रिज, आलमारी, बेड सहित आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक सामान उचित दरों पर उपलब्ध रहेगा। यह शॉप क्षेत्रीय निवासियों को घरेलू उपयोग की सभी सुविधाएं एक स्थान पर प्रदान करेगी।उद्घाटन समारोह में समाज सेवी ओम नारायण दुबे,डॉ. ज़हीर खान, लल्लू दुबे, लल्लू मिश्रा, अनुप तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, भाजपा नेता बलिराम मिश्रा, हाजी मोहम्मद सईद, वकील अहमद, अशफाक अहमद, आफाक अहमद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top